पुणे. सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर लोकायुक्त कानून को जल्द से जल्द लागू करने की मांग की।हजारे ने पत्र में कहा कि मुख्य सचिव को कानून के लिए गठित संयुक्त मसौदा समिति की शेष दो बैठकें बुलाने का निर्देश दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘अब तक मुख्य सचिव की अध्यक्षता में संयुक्त मसौदा समिति की छह बैठकें हो चुकी हैं.मैं आपसे मुख्य सचिव को संयुक्त मसौदा समिति की शेष दो बैठकों को जल्द बुलाने का निर्देश देने का अनुरोध करता हूं।’’ हजारे ने पत्र में कहा, ‘‘मैं उम्मीद करता हूं कि आपके द्वारा दिए गए आश्वासन के अनुसार, महाराष्ट्र को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए लोकायुक्त कानून लागू किया जाएगा.मेरे लिए 85 साल की उम्र में भूख हड़ताल पर बैठना संभव नहीं है।’’
हजारे ने लोकायुक्त कानून जल्द से जल्द लागू करने की मांग की
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Tue, 17 May 2022 10:14 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 IFFI 2026 में असम की दो फिल्मों का जलवा, बुनाई परंपरा और अरुणाचल की कहानी को मिला मंच
- 2 बगिया निवास में जनदर्शन: आम नागरिकों से मुख्यमंत्री ने किया संवाद, समस्याओं के समाधान पर जोर
- 3 सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज: अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर…
- 4 जेनसन हुआंग की CEO पद पर वापसी? ट्रंप का समर्थन, हुआंग बोले- बोर्ड फैसला करे तो लौटने को तैयार
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news
Tags: