राजस्थान के छह जिलों में भारी बारिश, चेतावनी जारी…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 10 Sep 2024 12:43 PM
राजस्थान के छह जिलों में भारी बारिश, चेतावनी जारी…
ऑडियो सुनें

जयपुर: राजस्थान में बारिश का दौर जारी है जहां बीते चौबीस घंटे के दौरान दौसा व करौली सहित छह जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी कई जगह पर भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार मंगलवार सुबह तक की चौबीस घंटे की अवधि में पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं पर तथा पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान दौसा, करौली, सिरोही, डूंगरपुर, बारां व सवाई माधोपुर जिले में कहीं कहीं भारी वर्षा दर्ज की गई है।

सबसे अधिक बारिश की बात की जाए तो फलोज (डूंगरपुर) में 100 मिलीमीटर, चौथ का बरवाड़ा (सवाई माधोपुर) में 94 मिलीमीटर व रानीवाड़ा, जालौर में 59.0 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अनुसार एक नए दबाव क्षेत्र के प्रभाव से मंगलवार को पूर्वी राजस्थान के अनेक भागों में मध्यम से तेज बारिश होने तथा कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

वहीं 11-12 सितंबर को पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, कोटा, उदयपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने तथा कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की संभावना है। इसी तरह अगले तीन-चार दिन जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में मौसम मुख्यत? शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav