हर्नांडिज मैक्सिको की विश्व कप टीम से बाहर, जिमेनेज, कोरोना टीम में

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 27 Oct 2022 12:59 PM
हर्नांडिज मैक्सिको की विश्व कप टीम से बाहर, जिमेनेज, कोरोना टीम में
ऑडियो सुनें

मेक्सिको सिटी: जेवियर हर्नांडिज को कतर में होने वाले फुटबॉल विश्व कप के लिये मेक्सिको की प्रारंभिक टीम में जगह नहीं मिली है जबकि कोच गेरार्डो मार्टिनो ने चोटिल राउल जिमेनेज और जीसस कोरोना को टीम में रखा है।

मार्टिनो ने कहा कि वह जिमेनेज और कोरोना को फिट होने का पूरा मौका देने के लिये देर से टीम की घोषणा करेंगे । दोनों 31 खिलाड़ियों की टीम में हैं जबकि अगले महीने होने वाले विश्व कप के लिये 26 खिलाड़ियों को चुना जायेगा ।

हर्नांडिज तीन विश्व कप खेल चुके हैं और मेक्सिको के लिये सर्वाधिक 52 गोल किये हैं । वह 2019 में एक दोस्ताना मैच के बाद से मेक्सिको के लिये नहीं खेले हैं । मीडिया रपटों के अनुसार उन्हें अनुशासनात्मक कारणों से टीम में जगह नहीं मिली है ।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav