कच्छ तट के पास पाकिस्तानी तस्करों के फेंके थैलों से 250 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन मिली

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 06 Jun 2022 08:46 PM
कच्छ तट के पास पाकिस्तानी तस्करों के फेंके थैलों से 250 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन मिली
ऑडियो सुनें

अहमदाबाद. गुजरात के कच्छ जिले के तटीय क्षेत्र में एक ‘क्रीक’ से बरामद थैलों में 250 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन मिली है. राज्य के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने सोमवार को यह जानकारी दी. यह मादक पदार्थ पाकिस्तानी तस्करों द्वारा फेंका गया था. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पुलिस द्वारा रविवार को जखाऊ के पास 49 थैले बरामद किये गए थे. इससे पहले 30 मई की रात को तटरक्षक बल और एटीएस ने अरब सागर की भारतीय सीमा में सात पाकिस्तानियों को पकड़ा था.

पुलिस उपाधीक्षक एटीएस, बी. पी. रोजिया ने कहा, ‘‘गुजरात में प्रतिबंधित पदार्थ की तस्करी करने की सोच रहे तस्करों के निर्देश पर, नौका के कप्तान, मोहम्मद अकरम ने समुद्र में दो थैले फेंक दिए जब उसने तटरक्षक के पोत को आते देखा.’’ तटरक्षक और एटीएस ने 30 मई को पाकिस्तानी नौका अल नोमान को सात लोगों के साथ पकड़ा था. रोजिया ने कहा कि फोरेंसिक विश्लेषण में पता चला है कि 49 थैलों में लगभग 50 किलोग्राम हेरोइन थी जिसका मूल्य अंतरराष्ट्रीय बाजार में 250 करोड़ रुपये है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu