हिमंत ने भाजपा उम्मीदवार की नागरिकता पर सवाल उठाने के लिए कांग्रेस की आलोचना की

पलोनघाट. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को भाजपा उम्मीदवार की नागरिकता पर सवाल उठाने के लिए कांग्रेस की आलोचना की और कहा कि विपक्षी पार्टी की शीर्ष नेता सोनिया गांधी की राष्ट्रीयता पर भी सवाल उठाए जा सकते हैं. कांग्रेस ने धोलाई विधानसभा उपचुनाव में अपने प्रचार अभियान में भाजपा उम्मीदवार निहार रंजन दास की नागरिकता पर सवाल उठाया है.

शर्मा ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ”यदि आप (कांग्रेस) निहार रंजन को ‘बांग्लादेशी’ कहते हैं, तो मैं भी सोनिया गांधी को ‘इतालवी’ कहूंगा. अगर आपको लगता है कि मैं सोनिया गांधी या राहुल गांधी से डरता हूं, तो मैं आपको बता दूं कि ऐसा नहीं है.” इससे पहले दिन में, धोलाई में एक रैली को संबोधित करते हुए शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस को चुनावी जीत या हार की कोई चिंता नहीं है और उसका एकमात्र इरादा राज्य के विकास में बाधा डालना है.

धोलाई विधानसभा उपचुनाव के लिए अपनी पहली रैली को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा, ”कांग्रेस के पास इस चुनाव में कोई मुद्दा नहीं है. उन्हें जीत या हार की कोई चिंता नहीं है. वे केवल विकास में बाधा डालना चाहते हैं. वे नहीं चाहते कि गरीब लोगों को सरकारी लाभ मिलें.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button