पति ने सोते समय पत्थर से सिर कुचला; पत्नी समेत तीन बेटियों की हत्या, पूरा परिवार खत्म

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 11 Sep 2026 04:34 PM
पति ने सोते समय पत्थर से सिर कुचला; पत्नी समेत तीन बेटियों की हत्या, पूरा परिवार खत्म
ऑडियो सुनें

जयपुर: राजधानी जयपुर में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन बेटियों की सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी। चारों के शव एक ही जगह से बरामद हुए हैं। मृतकों में आरोपी की पत्नी और उसकी तीन बेटियां शामिल हैं। तीनों बेटियों की उम्र करीब 17 से 24 साल के बीच बताई जा रही है। पत्नी का शव भी बेटियों के शवों के पास ही मिला प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, चारों की हत्या सिर पर पत्थर से वार कर किए जाने की बात सामने आई है। घटना के बाद से आरोपी पति आरोपी राहुल झा मौके से फरार बताया जा रहा है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस फिलहाल हत्या की वजह और घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

मौके पर पहुंचे डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि करधनी थाना इलाके में एक मकान में 3 बच्चियों और उनकी मां की सोते हुए सर पर वार कर हत्या कर दी गई। मौके पर बच्चियों के दादा ने बताया कि बच्चियों के पिता सुबह से ही फरार है। प्रथम दृष्टया शक उन्हीं पर जाता है। मौके पर खून से सने कपड़े मिले हैं। सीसीटीवी व अन्य शाक्षों को जुटाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामला घरेलू कलेश से जुड़ा हो सकता है। घर से कोई कीमती सामान भी चोरी नहीं हुआ है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav