हैदराबाद : बॉलीवुड अभिनेत्री का भाई सहित पांच लोग ‘मादक पदार्थ’ सेवन के आरोप में पकड़े गए

हैदराबाद. हैदराबाद में कथित तौर पर मादक पदार्थ का सेवन करने के आरोप में बॉलीवुड अभिनेत्री के भाई सहित पांच लोगों को सोमवार को पकड़ा गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस उपायुक्त (राजेंद्रनगर जोन) चौ. श्रीनिवास ने संवाददाताओं को बताया कि अमन प्रीत सिंह और चार अन्य उन 13 लोगों में शामिल हैं, जिनकी पहचान ” मादक पदार्थ के ग्राहकों” के रूप में की गई है. उन्होंने बताया कि अमन प्रीत स्वयं भी अभिनेता है.

श्रीनिवास ने बताया कि दो नाइजीरियाई सहित पांच मादक पदार्थ तस्करों से पूछताछ के दौरान इनके बारे में पता चला. उन्होंने बताया कि सोमवार को तेलंगाना स्वापक नियंत्रण ब्यूरो और साइबराबाद पुलिस के अधिकारियों इन्हें गिरफ्तार किया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि 13 मादक पदार्थ ग्राहकों में से अमन सहित पांच को कोकीन सेवन की पुष्टि होने के बाद पकड़ा गया था. उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस)के तहत मामला दर्ज किया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button