मुझे विश्वास है कि मैं भारत के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकती हूं: सोनम

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 07 Feb 2025 01:45 PM
मुझे विश्वास है कि मैं भारत के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकती हूं: सोनम
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: हॉकी इंडिया महिला लीग में शानदार प्रदर्शन करने के दम पर महिला प्रो लीग के लिए सीनियर राष्ट्रीय टीम के शिविर के लिए चुनी गई युवा हॉकी फारवर्ड सोनम को विश्वास है कि वह भारतीय टीम की तरफ से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल रहेगी।

महिला लीग में तीन मैच में चार गोल करने वाली 19 साल की सोनम को टूर्नामेंट की उदीयमान खिलाड़ी चुना गया। उन्होंने इस टूसर्वश्रेष्ठर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों में सर्वाधिक गोल किए। वह इस प्रतियोगिता में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों में तीसरे स्थान पर रही।

भारत प्रो लीग में जर्मनी, नीदरलैंड, इंग्लैंड और स्पेन से भिड़ेगा। हरियाणा की रहने वाली सोनम ने हॉकी इंडिया की विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ जब मेरे परिवार ने (राष्ट्रीय शिविर बुलाए जाने की) खबर सुनी तो उन्हें बहुत खुशी हुई। मुझे अच्छा लग रहा है और मेरा मानना है कि मैं भारत की तरफ से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकती हूं।’’ उन्होंने कहा,‘‘ मैं यहां राष्ट्रीय शिविर में सीनियर खिलाड़ियों से काफी कुछ सीख रही हूं और अगर मुझे मौका मिलता है तो मैं उसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करूंगी।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital