मुझे इसकी परवाह नहीं है कि लोग इसे कैसे लेते हैं, बंदूक चलाने के अंदाज में जश्न पर बोले फरहान

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 22 Sep 2025 09:04 PM
मुझे इसकी परवाह नहीं है कि लोग इसे कैसे लेते हैं, बंदूक चलाने के अंदाज में जश्न पर बोले फरहान

ऑडियो सुनें

दुबई. भारत के खिलाफ एशिया कप के मैच के दौरान बंदूक चलाने के अंदाज मे आक्रामक जश्न मनाने वाले पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने कहा कि उन्हें इसकी परवाह नहीं है कि लोग क्या सोचते हैं . भारत ने सुपर 4 मैच में पाकिस्तान को हराकर बहुदेशीय टूर्नामेंटों में चिर प्रतिद्वंद्वी पर अपना दबदबा कायम रखा .

फरहान ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा ,” वह जश्न महज एक पल था . मैं अर्धशतक जमाने के बाद ज्यादा जश्न नहीं मनाता लेकिन अचानक मेरे जेहन में आया कि आज जश्न मनाते हैं . मैने वही किया . मुझे नहीं पता कि लोग इसे कैसे लेंगे . मुझे इसकी परवाह नहीं है .” उन्होंने कहा ,” आपको पता ही है कि जब भी खेले, आक्रामक क्रिकेट खेलना चाहिये . यह जरूरी नहीं कि भारत के ही खिलाफ . हर टीम के खिलाफ आक्रामक क्रिकेट खेलना चाहिये , जैसे कि हमने आज खेला .” फरहान ने 45 गेंद में 58 रन बनाये जिसकी मदद से पाकिस्तान ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 171 रन जोड़े . भारत ने 19वें ओवर में ही मैच जीत लिया .

फरहान ने 10वें ओवर में अक्षर पटेल को छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया और उसके बाद बंदूक की तरह बल्ले को थामते हुए हवा में निशाना लगाने का एक्शन किया . सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी आलोचना हो रही है . फरहान ने कहा कि अगर पाकिस्तान जीतता तो उनकी यह पारी अहम होती . उन्होंने कहा ,” अगर मैं यह मैच जीतता तो यह काफी अहम पारी होती . भारत के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन को काफी तवज्जो मिलती है . हम जीतते तो बहुत अच्छा होता .”

पहले दस ओवर के बाद बल्लेबाजी करना आसान नहीं था: पाक कप्तान सलमान

पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने स्वीकार किया कि उनकी टीम भारत के खिलाफ एशिया कप सुपर 4 मैच में हर विभाग में उन्नीस साबित हुई और पहले दस ओवर के बाद बल्लेबाजी करना मुश्किल हो गया था . पहले दस ओवर में 91 रन बनाने के बाद पाकिस्तान अगले दस ओवर में 80 रन ही बना सके . शिवम दुबे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में 16 रन देकर दो विकेट लिये .

आगा ने कहा ,” बल्लेबाजी में हमने बेहतर प्रदर्शन किया जो अच्छी बात है . हमने जिस तरह से शुरूआत की थी, 15 रन और बनाने चाहिये थे लेकिन पहले दस ओवर के बाद गेंद नरम हो गई और बल्लेबाजी करना आसान नहीं रहा .” उन्होंने कहा ,” हमने पावरप्ले में अच्छी गेंदबाजी नहीं की और इसका खामियाजा भुगतना पड़ा .” उन्होंने कहा ,” आपको परफेक्ट मैच खेलना होता है और जीत के लिये तीनों विभाग में अच्छे प्रदर्शन की जरूरत हे . हम अच्छा क्षेत्ररक्षण या गेंदबाजी नहीं कर सके .”

पाकिस्तानी कप्तान ने अपनी टीम से भारत के खिलाफ मैच को भुलाकर श्रीलंका के खिलाफ अगले मैच पर फोकस करने के लिये कहा . उन्होंने कहा ,”हमे इस मैच को भूलना होगा क्योंकि मंगलवार को फिर एक मैच खेलना है. हमें इसमे बेहतर प्रदर्शन करना होगा .”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu