केजीएफ में ‘शोपीस’ बनने से कोई गुरेज नहीं, ये फिल्म मेरा सपना थी: श्रीनिधि शेट्टी

मुंबई. दक्षिण फिल्मों की अदाकारा श्रीनिधि शेट्टी का कहना है कि उन्हें 2018 में आई उनकी पहली फिल्म ‘केजीएफ: चैप्टर 1’ में ‘शोपीस’ कहलाने से कोई दिक्कत नहीं है, क्योंकि उन्हें शुरू से ही सुपरहिट कन्नड़ फिल्म में अपनी भूमिका के बारे में पता था.
प्रशांत नील द्वारा निर्देशित ‘केजीएफ’ फिल्म में श्रीनिधि ने मुख्य अभिनेता यश (विशाल रॉकी) के विपरीत जिद्दी रीना देसाई की भूमिका निभाई थी. फिल्म का निर्माण ‘होम्बले फिल्म्स’ ने किया था.

श्रीनिधि शेट्टी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक साक्षात्कार में बताया, ह्लमुझे ‘केजीएफ’ में ‘शोपीस’ बनने में कोई दिक्कत नहीं थी, क्योंकि जब इस फिल्म की कहानी मेरे पास आई तो यह मेरे लिए एक सपने की तरह थी. जब मैंने कहानी सुनी, तो मुझे पता था कि मेरी भूमिका केवल इतनी ही है, लेकिन मैं इसे करना चाहती थी, मैं चाहती था कि मेरी पहली फिल्म ऐसी हो. लेकिन फिर से, यह एक व्यक्तिगत पसंद है. कुछ लोग ‘शोपीस’ बनना पसंद करेंगे, कुछ लोग नहीं.ह्व उन्होंने कहा, ह्लअब, अगर आप मुझसे पूछें, क्या आप अगली कुछ फिल्मों में ‘शोपीस’ बनना चाहेंगी? मैं अपना समय लूंगी और सोचूंगी कि मैं चाहती हूं या नहीं. मैं देखूंगी कि कौन (फिल्म) कर रहा है, ‘शोपीस’ कितना (महत्वपूर्ण) है. पहली वाली मेरी पसंदीदा थी. लेकिन, इसमें कुछ भी बुरा, सही, गलत आदि नहीं है. यह ठीक है, इसकी तुलना नहीं की जा सकती.ह्व

श्रीनिधि (32) ने अपनी लोकप्रियता का श्रेय ‘केजीएफ’ फिल्मों को दिया. उन्होंने कहा, ह्लमुझे जितनी प्रसिद्धि या प्यार मिला है, वह ‘केजीएफ’ की वजह से है, इसमें कोई दो राय नहीं है.ह्व श्रीनिधि ने कहा, ह्लमेरे पास जो तीन चीजें हैं नाम, शोहरत और प्यार, वह सब ‘केजीएफ’ की वजह से है. इन सबमें अपना समय लगता है, और मुझे यह चुनने में भी समय लगता है कि मुझे क्या करना है और क्या नहीं करना है. इतना कहने के बाद, फिल्म की सफलता ने मुझे एक व्यक्ति के रूप में नहीं बदला. मैं अब भी वही हूं.ह्व शेट्टी तेलुगु फिल्मों के अभिनेता नानी द्वारा अभिनीत ‘हिट: द थर्ड केस’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं. वह सैलेश कोलानू द्वारा निर्देशित इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में मृदुला नाम की लड़की की भूमिका निभा रही हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button