आईसीसी महिला वनडे विश्व कप: आस्ट्रेलिया ने भारत को तीन विकेट से हराया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 12 Oct 2025 10:59 PM
आईसीसी महिला वनडे विश्व कप: आस्ट्रेलिया ने भारत को तीन विकेट से हराया

ऑडियो सुनें

विशाखापत्तनम.  ऑस्ट्रेलिया ने भारत को तीन विकेट से हराकर एक बार फिर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। रविवार को विशाखापत्तनम में खेले गए महिला विश्व कप के रोमांचक मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना की 155 रनों की विशाल साझेदारी के दम पर 48.5 ओवर में 330 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 49 ओवर में सात विकेट पर 331 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने रविवार को भारत के खिलाफ 331 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इतिहास रच दिया। टीम ने महिला वनडे क्रिकेट में सबसे बड़े लक्ष्य को तीन विकेट शेष रहते हासिल कर नया रिकॉर्ड अपने नाम किया।विशाखापत्तनम में खेले गए इस रोमांचक महिला विश्व कप मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.5 ओवर में 330 रन बनाए। भारत की ओर से प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 155 रनों की साझेदारी की। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कप्तान एलिसा हीली की बेहतरीन पारी की बदौलत 49 ओवर में सात विकेट पर 331 रन बनाकर मैच जीत लिया। हीली ने 107 गेंदों में 142 रनों की दमदार और मैच जिताने वाली पारी खेली। भारत की ओर से श्री चरणी ने तीन विकेट हासिल किए, जबकि अमनजोत कौर और दीप्ति शर्मा ने दो-दो विकेट लिए।

ऑस्ट्रेलिया ने हासिल किया महिला वनडे का सबसे बड़ा लक्ष्य
छह गेंदों के शेष रहते ऑस्ट्रेलिया ने 331 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया। यह महिला वनडे इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज है। इससे पहले का रिकॉर्ड 302 रन का था, जिसे श्रीलंका महिला टीम ने 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हासिल किया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu