पिता ने मोबाइल रिचार्ज नहीं कराया तो, किशोर बेटे ने आत्महत्या की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 19 Apr 2022 07:02 PM
पिता ने मोबाइल रिचार्ज नहीं कराया तो, किशोर बेटे ने आत्महत्या की
ऑडियो सुनें

जबलपुर. मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर के गोरखपुर इलाके में आर्थिक तंगी के कारण पिता द्वारा मोबाइल फोन पर इंटरनेट डाटा पैक रिचार्ज करने में असमर्थ होने पर 14 वर्षीय किशोर ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) अशोक शर्मा ने बताया कि मरने वाले की पहचान निखिल तिवारी (14) के रूप में की गयी है . उन्होंने बताया कि उसका शव सोमवार को घर में पंखे पर लटकता मिला.

शर्मा ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि नाबालिग ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि उसके पिता पिछले कुछ दिनों से उसके मोबाइल फोन पर इंटरनेट चलाने के लिए डेटा पैक को रिचार्ज नहीं करा पा रहे थे. उन्होंने कहा कि पिता मजदूरी का काम करते हैं और आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे, इसलिए वह इंटरनेट चलाने के लिए डेटा पैक रिचार्ज करने में असमर्थ हो रहे थे. उन्होंने कहा कि नाबालिग लड़का मोबाइल फोन पर गेम खेलने का आदी था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu