हर‍ियाणा में आप पर ही चल गया झाडू, दिग्गजों की रैल‍ियां भी नहीं खुलवा सकीं खाता…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 08 Oct 2024 11:53 AM
हर‍ियाणा में आप पर ही चल गया झाडू, दिग्गजों की रैल‍ियां भी नहीं खुलवा सकीं खाता…
ऑडियो सुनें

हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम के रुझान आना शुरू हो गए हैं। राज्‍य की सभी 90 सीटों पर आए शुरुआती रुझानों में भारी पलटवार करते हुए बीजेपी की सरकार बनाती दिखाई दे रही है।

वहीं कांग्रेस को भारी झटका लग रहा है। 90 सीटों पर आए चुनाव परिणाम रुझानों में आम आदमी पार्टी किसी भी सीट पर आगे नहीं है। आप सभी 88 सीटों पर काफी पीछे चल रही है। ऐसे में पार्टी के सामने राज्‍य में जमानत बचाने लायक वोट पाने की भी चुनौती है।

हालांकि दिल्‍ली और पंजाब में सरकार चला रही अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में भी बड़ा दांव खेला था और 90 में से 88 सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन लगता है कि हरियाणा के लोगों को आप रास नहीं आ रही हैबता दें कि विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद आए एग्जिट पोल में भी आम आदमी पार्टी को भारी झटका लगा था। किसी भी एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को एक भी सीट मिलने का जिक्र नहीं किया गया था। ऐसे में साफ है कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी को कोई नामलेवा नहीं है।

वहीं हरियाणा के अन्‍य क्षेत्रीय दलों की बात करें तो कभी बीजेपी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने वाली दुष्‍यंत चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी यानि जेजेपी ने इस बार अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया था. हालांकि चुनाव परिणाम रुझानों में जेजेपी की हालत भी आम आदमी पार्टी से अलग नहीं है। जेजेपी ने अभी तक किसी भी सीट पर बढ़त हासिल नहीं की है. ऐसे में यह दुष्‍यंत चौटाला के लिए काफी मुश्किल भरा चुनाव परिणाम हो सकता है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav