IND vs AUS: बारिश के कारण छठी बार खेल रुका, भारत ने 50 रन के अंदर गंवाए 4 विकेट…

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 16 Dec 2024 10:17 AM
IND vs AUS: बारिश के कारण छठी बार खेल रुका, भारत ने 50 रन के अंदर गंवाए 4 विकेट…
ऑडियो सुनें

ब्रिस्बेन: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस टेस्ट मैच का पहला दिन बारिश में धुल गया था और सिर्फ 13.2 ओवर का ही खेल हो सका था.

वहीं, दूसरे दिन कुल 88 ओवर फेंके गए. ऑस्ट्रेलिया की टीम अपनी पहली पारी में 400 रनों के पार हो चुकी है. ट्रेविस हेड ने सबसे ज्यादा 152 रन बनाए. स्टीव स्मिथ ने 101 रनों की पारी खेली. हमेशा की तरह एक बार फिर जसप्रीत बुमराह ने ही टीम इंडिया के लिए बेस्ट प्रदर्शन किया है. वो पांच विकेट हॉल लेने में कामयाब रहे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital