IND vs ENG U19: वैभव ने 71 गेंद में पूरे किए 150 रन, 23 ओवर के बाद भारत दो विकेट पर 220 रन के पार

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 06 Feb 2026 03:06 PM
IND vs ENG U19: वैभव ने 71 गेंद में पूरे किए 150 रन, 23 ओवर के बाद भारत दो विकेट पर 220 रन के पार

ऑडियो सुनें

हरारे: भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 वनडे विश्व कप का खिताबी मुकाबला खेला जा रहा है। यह मुकाबला हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान में खेला जा रहा है। टीम इंडिया छठी बार खिताब जीतने उतरी है। वहीं, इंग्लैंड दूसरी बार खिताब जीतने उतरा है। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

वैभव के 150 रन पूरे

वैभव ने 71 गेंद में 150 रन पूरे कर लिए हैं। वह 72 गेंद में 155 रन और वेदांत त्रिवेदी तीन रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 24 गेंद में 62 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत ने 23 ओवर के बाद दो विकेट पर 224 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया विशाल स्कोर की तरफ बढ़ रही है।

भारत 200 रन के पार

वैभव सूर्यवंशी का तूफान जारी है। उन्होंने शतक लगाने के बाद चौके और छक्कों की बरसात कर दी है। भारत ने 22 ओवर में दो विकेट पर 213 रन बना लिए हैं। वैभव 67 गेंद में 145 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनके साथ वेदांत त्रिवेदी क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 18 गेंद में 50+ रन की साझेदारी हो चुकी है। इसमें से वेदांत का कॉन्ट्रिब्यूशन सिर्फ दो रन का है।

वैभव का शतक

वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में शतक जड़ दिया है। उन्होंने 55 गेंदों में शतक पूरा किया। वैभव ने अब तक आठ चौके और आठ छक्के लगा दिए हैं। 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 167 रन है। वैभव के साथ वेदांत क्रीज पर हैं। एरॉन जॉर्ज नौ रन बनाकर आउट हुए थे। वहीं, आयुष म्हात्रे ने 51 गेंद में सात चौके और दो छक्के की मदद से 53 रन बनाए। म्हात्रे और वैभव के बीच दूसरे विकेट के लिए 142 रन की साझेदारी हुई।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital