भारत को विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में एक स्वर्ण और एक कांस्य

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 23 Aug 2023 07:30 PM
भारत को विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में एक स्वर्ण और एक कांस्य
ऑडियो सुनें

बाकू. अमनप्रीत सिंह ने बुधवार को यहां पुरुषों की 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल में पहला स्थान हासिल करके आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व चैंपियनशिप में भारत को पांचवां स्वर्ण पदक दिलाया जबकि महिलाओं ने स्टैंडर्ड पिस्टल की टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता.
भारत ने अभी तक इस प्रतियोगिता में पांच स्वर्ण और चार कांस्य पदक जीते हैं और वह पदक तालिका में चीन के बाद दूसरे स्थान पर है. चीन ने 13 स्वर्ण पदक सहित 24 पदक जीते हैं .

अमनप्रीत ने पुरुषों की स्टैंडर्ड पिस्टल में 577 अंक बनाए और वह कोरिया के रजत पदक विजेता ली गुन’ोक से तीन अंक आगे रहे. फ्रांस के केविन चैपोन ने कांस्य पदक हासिल किया. हर्ष गुप्ता (573 अंक के साथ चौथे), अक्षय जैन (545) तथा अमनप्रीत की भारतीय टीम मामूली अंतर से पदक से चूक गई . वह 1695 अंकों के साथ चीन, जर्मनी और कोरिया के बाद चौथे स्थान पर रही.

महिलाओं की 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल में तियाना (538 के साथ 11वें), याशिता शौकीन (536 के साथ 12वें) और कृतिका शर्मा (527 के साथ 14वें) व्यक्तिगत पदक नहीं जीत पाई लेकिन उन्होंने कुल 1601 अंकों के साथ टीम स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया. चीनी स्वर्ण पदक और अजरबैजान ने रजत पदक जीता.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu