भारत में मानसून के दूसरे चरण में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना: आईएमडी

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 31 Jul 2025 05:31 PM
भारत में मानसून के दूसरे चरण में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना: आईएमडी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: भारत में मानसून ऋतु के दूसरे चरण (अगस्त और सितंबर) में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने एक आॅनलाइन प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के आसपास के इलाकों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में अगस्त में सामान्य बारिश होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि सितंबर में बारिश सामान्य से अधिक होने का अनुमान है। महापात्र ने कहा, “कुल मिलाकर, दक्षिण-पश्चिम मानसून के दूसरे चरण के दौरान देश भर में सामान्य से अधिक वर्षा (422.8 मिमी की दीर्घावधि औसत का 106 प्रतिशत) होने की संभावना है।”

उन्होंने कहा, “भौगोलिक दृष्टि से, देश के अधिकांश भागों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। पूर्वोत्तर के कई भागों और पूर्वी भारत के समीपवर्ती क्षेत्रों के अलावा मध्य भारत के कुछ क्षेत्रों और प्रायद्वीपीय भारत के दक्षिण-पश्चिमी भागों में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है।”

देश में मानसून के पहले चरण यानी जून और जुलाई में सामान्य से अधिक वर्षा हुई तथा विशेषकर हिमाचल प्रदेश समेत कुछ राज्यों में अचानक बाढ़ आई।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital