कांस्य पदक के मुकाबले में लेबनान से 0-1 से हारा भारत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 10 Sep 2023 09:22 PM
कांस्य पदक के मुकाबले में लेबनान से 0-1 से हारा भारत
ऑडियो सुनें

चियांग मई. सेंटर बैक ए कासिम अल जेन के 77वें मिनट में किये गए गोल की मदद से लेबनान ने किंग्स कप फुटबॉल में तीसरे स्थान के मैच में भारत को 1-0 से हरा दिया. भुवनेश्वर और बेंगलुरू में पिछले दो मुकाबलों में भारत ने लेबनान को हराया था लेकिन इस बार जीत की हैट्रिक नहीं लगा सका.

भारतीय खिलाड़ियों ने विरोधी डिफेंस पर लगातार हमले बोले लेकिन गोल नहीं कर सके . पहला हाफ गोलरहित रहने के बाद अल जेन ने 77वें मिनट में यह गोल दागा जिसकी मदद से उनकी टीम ने कांस्य पदक जीता . भारतीय गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने पहले हेडर पर गोल बचाया लेकिन रिबाउंड पर लेबनान ने बढत बना ली. चार साल पहले कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम बैरंग लौटेगी.

इससे पहले विवादास्पद पेनल्टी पर सेमीफाइनल में भारत को इराक के हाथों पेनल्टी शूटआउट में 4 . 5 से पराजय झेलनी पड़ी थी.
भारत के लिये मनवीर सिंह और लालियांजुआला छांगटे ने मौके बनाये लेकिन कई बार गेंद बार के ऊपर से चली गई तो कई बार निशाना चूक गई. दूसरे हाफ में भारत के मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने सारे दाव और संयोजन आजमा लिये लेकिन गोल नहीं हो सका . स्टिमक ने पांच बदलाव किये लेकिन ब्रेंडन फर्नांडिस से लेकर राहुल केपी तक कोई गोल नहीं कर सका.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu