भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप अंडर-19 मैच में हाथ नहीं मिलाने की नीति बरकरार रखी

दुबई. भारत ने रविवार को यहां एशिया कप अंडर-19 क्रिकेट मैच के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ हाथ नहीं मिलाने की नीति बरकरार रखी जिसमें कप्तान आयुष म्हात्रे की टीम ने 90 रन से जीत दर्ज की. म्हात्रे और पाकिस्तान के उनके समकक्ष फरहान यूसुफ ने यहां आईसीसी अकादमी मैदान में टॉस के दौरान एक-दूसरे की अनदेखी की.

जीत के लिए 241 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 41.2 ओवर में 150 रन पर सिमट गई. मैच खत्म होने के बाद भी दोनों टीमों ने हाथ नहीं मिलाए. भारतीय खिलाड़ियों ने अंपायरों से हाथ मिलाया और मैदान से चले गए. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.1 ओवर में 240 रन पर सिमट गई. भारत और पाकिस्तान दोनों ने टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की. भारत ने टूर्नामेंट के पहले मैच में शुक्रवार को यूएई को 234 रन से हराया था जिसमें वैभव सूर्यवंशी ने 95 गेंद में 171 रन की पारी खेली थी. पाकिस्तान ने उसी दिन मलेशिया को 297 रन से शिकस्त दी थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button