इंडिया ओपन गोल्फ: जापना के नाकाजिमा बने विजेता, भारत के अहलावत संयुक्त दूसरे स्थान पर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 31 Mar 2024 09:08 PM
इंडिया ओपन गोल्फ: जापना के नाकाजिमा बने विजेता, भारत के अहलावत संयुक्त दूसरे स्थान पर
ऑडियो सुनें

गुरुग्राम. भारत के वीर अहलावत रविवार को यहां हीरो इंडियन ओपन गोल्फ के चौथे और अंतिम दिन एक अंडर 71 का शानदार कार्ड खेलकर संयुक्त दूसरे स्थान पर रहे. अहलावत का डीपी वर्ल्ड टूर स्पर्धा में यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. वह इस स्पर्धा के विजेता जापान के कीता नकाजिमा से चार शॉट पीछे रहे. अहलावत दिन के आपने आखिरी होल में ईगल लगाने में सफल रहे जिससे उनका कुल स्कोर 275 रहा. नकाजिमा ने 73 का कार्ड खेलकर डीपी वर्ल्ड टूर पर अपना पहला खिताब जीता.

अहलावत ने अपने शानदार प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, ”मैं वास्तव में खुश हूं कि मैंने अच्छा प्रदर्शन किया, खासकर अपने परिवार के सामने. कुछ हफ्ते पहले ही मेरी शादी हुई है. इसलिए यह सबसे अच्छा क्षण था जब मैंने आखिरी में ईगल के साथ समापन किया. वह एक मुख्य आकर्षण था .” अन्य भारतीयों में मनु गंडास (71) और करणदीप कोचर (69) नौ अंडर 279 और आठ अंडर 280 के कुल स्कोर के साथ क्रमश? 11वें और 13वें स्थान पर रहे. स्टार भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा अंतिम दिन लगातार दूसरे 72 का कार्ड खेलकर 284 के कुल स्कोर के साथ संयुक्त 31वें स्थान पर रहे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu