‘हीरामंडी’, ‘चमकीला’ के कारण भारत नेटफ्लिक्स के लिए कमाई के मामले में तीसरे स्थान पर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 19 Jul 2024 07:46 PM
‘हीरामंडी’, ‘चमकीला’ के कारण भारत नेटफ्लिक्स के लिए कमाई के मामले में तीसरे स्थान पर
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’, ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ और ‘अमर सिंह चमकीला’ जैसी प्रसिद्ध वेबसीरीज व फिल्म की वजह से भारत नेटफ्लिक्लस के लिए कमाई के मामले में तीसरे स्थान पर रहा. नेटफ्लिक्स ने बृहस्पतिवार शाम को 2024 के लिए अपनी दूसरी तिमाही की कमाई के आंकड़े जारी किये जिनसे पता चलता है कि भारतीय वेबसीरिज व शो ने इस वर्ष ‘ब्रिजरटन 3’, ‘बेबी रेनडियर’, कोरियन ड्रामा ‘क्वीन ऑफ टियर्स’ और ‘हिट मैन’ व ‘अंडर पेरिस’ जैसी फिल्मों के साथ-साथ महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की.

ओटीटी मंच के मुताबिक, इस वर्ष नेटफ्लिक्स के लिए कमाई के मामले में भारत और ब्रिटेन दूसरों देशों की तुलना में तेजी से उभरकर सामने आये. दूसरी तिमाही में विज्ञापनों और राजस्व वृद्धि के मामले में भारत क्रमश? दूसरे और तीसरे स्थान पर रहा. भारत से कमाई के पीछे संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ जैसी वेबसीरीज की सफलता रही. ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ को डेढ़ करोड़ बार देखा गया, जो नेटफ्लिक्स पर अब तक की सबसे ज्यादा बार देखी गयी भारतीय वेब सीरीज बन गई.

इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित ‘अमर सिंह चमकीला’ को 83 लाख बार देखा गया, इसके बाद किरण राव की ‘लापता लेडीज’ और अजय देवगन की ‘शैतान’ जैसी फिल्मों ने भी अपार सफलता प्राप्त की. नेटफ्लिक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टेड सारानडोस ने कहा, “भारत की सफलता एक ऐसी कहानी है, जिसे हम दुनिया भर में लगभग एक समान रूप से होते हुए देख रहे हैं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu