भारत ने श्रीलंका को 40,000 टन डीजल की एक और खेप भेजी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 21 Apr 2022 06:09 PM
भारत ने श्रीलंका को 40,000 टन डीजल की एक और खेप भेजी
ऑडियो सुनें

कोलंबो. भारत ने श्रीलंका में बिजली संकट से निपटने में मदद के लिए ऋण सुविधा के तहत 40,000 टन डीजल की एक और खेप भेजी है. भारतीय उच्चायोग ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि पिछले दो महीने में भारत ने आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका को कई प्रकार का 4,00,000 टन ईंधन भेजा है.

उच्चायोग ने कहा कि भारतीय ऋण सुविधा के तहत 40,000 टन डीजल बुधवार को श्रीलंका पहुंचा. इससे पहले भारत ने दो अप्रैल को श्रीलंका को 40,000 टन डीजल भेजा था. यह भारतीय ऋण सुविधा के तहत श्रीलंका को भेजी गई ईंधन की चौथी खेप है. गौरतलब है कि भारत और श्रीलंका ने दो फरवरी, 2022 को पेट्रोलियम उत्पादों की खरीद के लिए 50 करोड़ डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए थे.

 

 

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu