भारत ने जूनियर एशिया कप हॉकी में चीनी ताइपे को 18-0 से रौंदा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 24 May 2023 09:55 PM
भारत ने जूनियर एशिया कप हॉकी में चीनी ताइपे को 18-0 से रौंदा
ऑडियो सुनें

सालालाह. गत चैंपियन भारत ने बुधवार को यहां सुल्तान कबूस यूथ कॉम्प्लेक्स में चीनी ताइपे पर 18-0 की बेजोड़ जीत के साथ पुरुष जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की. भारतीय टीम ने चीनी ताइपे के डिफेंस को भेदने में लगातार कामयाबी हासिल की और गोल दागे.

भारत के लिए अरिजीत ंिसह हुंदल (19वें, 29वें, 30वें, 59वें मिनट) और अमनदीप (38वें, 39वें, 41वें मिनट) ने हैट्रिक बनाई जबकि बॉबी ंिसह धामी (10वें और 46वें मिनट), आदित्य अर्जुन ललागे (37वें और 39वें मिनट) और कप्तान उत्तम ंिसह (10वें और 59वें मिनट) ने दो-दो गोल किए.

शारदा नंद तिवारी (11वें), अंगद बीर ंिसह (37वें), आमिर अली (51वें), बोबी पूवन्ना चंदूरा (54वें) और योगंबर रावत (60वें) ने भी एक-एक गोल दागकर पूल के ए के मुकाबले को एकतरफा बनाया. भारत का अगला मुकाबला गुरुवार को जापान से होगा जबकि शनिवार को टीम चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से और रविवार को थाईलैंड से भिड़ेगी.

भारत का लक्ष्य यहां टूर्नामेंट जीतकर इस साल होने वाले जूनियर विश्व कप के लिए क्वालीफाई करना होगा. टूर्नामेंट में शीर्ष तीन में जगह बनाने वाली टीम दिसंबर में मलेशिया में होने वाले जूनियर विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेंगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu