भारत ने ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज जीती, बारिश से प्रभावित मैच में 99 रन से हराया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 24 Sep 2023 10:20 PM
भारत ने ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज जीती, बारिश से प्रभावित मैच में 99 रन से हराया
ऑडियो सुनें

इंदौर. भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज को अपने नाम कर लिया है. उसने इंदौर में खेले गए दूसरे वनडे में डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 99 रन से जीत हासिल की. इसके साथ ही सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया . भारत ने 50 ओवर में पांच विकेट पर 399 रन बनाए. बारिश के कारण ऑस्ट्रेलिया को डकवर्थ लुईस नियम से 33 ओवर में 317 रन का लक्ष्य मिला. कंगारू टीम 28.2 ओवर में 213 रन पर ऑलआउट हो गई.

इंदौर में भारत की लगातार सातवीं जीत
भारत ने इंदौर में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है. उसने मोहाली के बाद अब यहां दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. इंदौर में भारत की यह लगातार सातवीं जीत है. वह पहली बार यहां 2006 में कोई वनडे खेला था. यहां सात वनडे में उसे कभी भी हार नहीं मिली. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भारत को दूसरी जीत मिली है. 2017 में टीम इंडिया ने कंगारूओं को पांच विकेट से हराया था.

सीरीज में जीत के साथ ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया से इस साल वनडे सीरीज में मिली हार का बदला भी ले लिया. कंगारू टीम ने मार्च में तीन वनडे मैचों की सीरीज में भारत को 2-1 से हराया था. दोनों टीमों के बीच मौजूदा सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला राजकोट में मंगलवार (27 सितंबर) को खेला जाएगा. इस मैच के लिए टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा, दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या सहित विश्व कप के लिए चुने गए सभी खिलाड़ी मौजूद रहेंगे. विश्व कप टीम के अलावा रविचंद्रन अश्विन और वॉशिंगटन सुंदर भी मौजूद रहेंगे. दोनों का विश्व कप से पहले एक और ट्रायल होगा. चोटिल अक्षर पटेल अगर ठीक नहीं होते हैं तो अश्विन या सुंदर को विश्व कप के लिए चुना जा सकता है.

मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया . भारत ने 50 ओवर में पांच विकेट पर 399 रन बनाए. बारिश के कारण ऑस्ट्रेलिया को डकवर्थ लुईस नियम से 33 ओवर में 317 रन का लक्ष्य मिला. कंगारू टीम 28.2 ओवर में 213 रन पर ऑलआउट हो गई.

ऑस्ट्रेलिया के लिए सीन एबॉट ने 54 और डेविड वॉर्नर ने 53 रन बनााए. मार्नश लाबुशेन ने 27 और जोश हेजलवुड ने 23 रन बनाए. कैमरन ग्रीन ने 19 रन और एलेक्स कैरी ने 14 रन बनाए. मैथ्यू शॉर्ट नौ, जोश इंग्लिश छह और एडम जम्पा पांच रन बनाकर आउट हुए. कप्तान स्टीव स्मिथ खाता नहीं खोल सके. भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने कातिलाना गेंदबाजी की. दोनों ने तीन-तीन विकेट लिए. प्रसिद्ध कृष्णा को दो और मोहम्मद शमी को एक सफलता मिली.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu