भारतीय-अमेरिकी सांसद थानेदार ने अमेरिकी कांग्रेस में ‘हिंदू कॉकस’ बनाने की योजना की घोषणा की

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 15 Jun 2023 12:32 PM
भारतीय-अमेरिकी सांसद थानेदार ने अमेरिकी कांग्रेस में ‘हिंदू कॉकस’ बनाने की योजना की घोषणा की
ऑडियो सुनें

वाशिंगटन: भारतीय-अमेरिकी सांसद श्री थानेदार ने अमेरिकी कांग्रेस में एक ‘हिंदू कॉकस’ बनाने की योजना की घोषणा की है जो समान विचारधारा वाले सांसदों को एक मंच पर लाएगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि देश में ंिहदुओं के खिलाफ कोई नफरत और कट्टरता न हो।

मिशिगन के 13वें जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले थानेदार ने बुधवार को कैपिटल विज़टिर सेंटर में पहले ंिहदू-अमेरिकी शिखर सम्मेलन में यह घोषणा की। थानेदार ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि हर एक व्यक्ति को धर्म चुनने और उन्हें उस भगवान की पूजा करने का अधिकार हो, जिसे वे बिना किसी दबाव के अपनाते हैं। साथ ही उन लोगों के प्रति कोई भेदभाव या नफरत न हो जो भगवान में विश्वास न करते हों।

थानेदार ने कहा, ‘‘ये मौलिक स्वतंत्रताएं हैं। ये मौलिक मानवाधिकार हैं।’’जॉर्जिया के छठे जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले रिपब्लिकन सांसद रिच मैककॉर्मिक ने इस सम्मेलन में अगस्त में द्विदलीय कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के भारत जाने की घोषणा की।
मैककॉर्मिक ने कहा, ‘‘इस अप्रवासी आबादी के लिए मेरे मन में बहुत आदर है जिसने अमेरिका में इतना कुछ किया है।’’

मैककॉर्मिक ने कहा कि उन्होंने बार-बार कहा है कि समुदाय जागरूक है और महसूस करता है कि उनके पास वास्तव में अमेरिका के अगले राष्ट्रपति का चयन करने की शक्ति है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं बस कहने के लिए यह नहीं कह रहा। आप के पास वास्तविक शक्ति है।’’ ‘अमेरिकन हिंदूस’ द्वारा आयोजित और 20 अन्य संगठनों द्वारा सर्मिथत शिखर सम्मेलन में देश भर के हिंदू समुदाय के नेताओं ने शिरकत की।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav