भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम जर्मनी से 1-6 से हारी, चार देशों के टूर्नामेंट में दूसरे स्थान पर रही

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 22 Aug 2023 08:32 PM
भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम जर्मनी से 1-6 से हारी, चार देशों के टूर्नामेंट में दूसरे स्थान पर रही
ऑडियो सुनें

डसेलडोर्फ. भारत की जूनियर पुरुष हॉकी टीम लचर प्रदर्शन करते हुए मेजबान जर्मनी के खिलाफ मंगलवार को यहां 1-6 की हार के साथ चार देशों के टूर्नामेंट में उप विजेता रही. भारत के लिए एकमात्र गोल 22वें मिनट में सुदीप चिरमाको ने दागा. जर्मनी की ओर से फ्लोरियन ्स्पिपलंग (15वें मिनट), बेन हैशबैक (20वें मिनट), ‘ूगो वोन मोंटगेलास (23वें मिनट), फाबियो सेट्ज (38वें मिनट), निकास बेरेनडट्स (41वें मिनट) और पॉल ग्लेंडर (43वें मिनट) ने गोल किए.

पिछले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 4-0 की जीत के बाद भारत ने मैच में आत्मविश्वास के साथ शुरुआत की. टूर्नामेंट में अपने पिछले सभी मुकाबले जीतने वाले जर्मनी ने हालांकि जल्द ही भारतीय डिफेंस पर दबाव डालना शुरू कर दिया. पहला क्वार्टर खत्म होने से ठीक पहले ्स्पिपलंग ने जर्मनी को बढ़त दिला दी. दूसरे क्वार्टर में भी जर्मनी ने दबदबा बनाए रखा.

हैशबैक ने 20वें मिनट में गोल दागकर जर्मनी को 2-0 से आगे कर दिया. चिरमाको ने हालांकि दो मिनट बाद स्कोर 1-2 कर दिया. वोन मोंटगेलास ने हालांकि अगले ही मिनट जर्मनी को 3-1 से आगे कर दिया. मेजबान टीम मध्यांतर तक 3-1 से आगे थी. भारत ने तीसरे क्वार्टर में आक्रामक शुरुआत की लेकिन सेट्ज ने 38वें मिनट में जर्मनी की बढ़त को 4-1 कर दिया. निकास और ग्लेंडर ने एक-एक गोल दागकर स्कोर 6-1 किया. अंतिम क्वार्टर में हालांकि दोनों में से कोई टीम गोल नहीं कर सकी और जर्मनी ने आसान जीत दर्ज की.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu