वेल्स को हराकर भारतीय पुरूष हॉकी टीम सेमीफाइनल में, मुकाबला न्यूजीलैंड से

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 04 Aug 2022 10:33 PM
वेल्स को हराकर भारतीय पुरूष हॉकी टीम सेमीफाइनल में, मुकाबला न्यूजीलैंड से
ऑडियो सुनें

बर्मिंघम. हरमनप्रीत सिंह की हैट्रिक के दम पर पूल बी के आखिरी लीग मैच में वेल्स को 4 . 1 से हराकर भारतीय टीम ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रमंडल खेलों की पुरूष हॉकी स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उसका सामना न्यूजीलैंड से होगा. भारतीय टीम पूल बी में तीन जीत और एक ड्रॉ के बाद दस अंक लेकर शीर्ष पर रही जबकि इंग्लैंड के भी समान अंक रहे लेकिन भारत ने गोल औसत में बाजी मारी . शनिवार को सेमीफाइनल में भारत का सामना न्यूजीलैंड से और इंग्लैंड का पूल ए की शीर्ष टीम आस्ट्रेलिया से होगा .
हरमनप्रीत ने 19वें, 20वें और 40वें मिनट में दो गोल पेनल्टी कॉर्नर पर दागे और एक गोल पेनल्टी स्ट्रोक पर किया . वहीं गुरजंत ने 49वें मिनट में फील्ड गोल्ड दागा .

वेल्स के लिये एकमात्र गोल जेरेथ फर्लोंग ने 55वें मिनटमें किया . पहले मैच में घाना को 11 .0 से और तीसरे मैच में कनाडा को 8 . 0 से हराने वाली भारतीय टीम ने इंग्लैंड से 4 . 4 से ड्रॉ खेला था . विश्व रैंंिकग में पांचवें स्थान पर काबिज मनप्रीत सिंह की टीम प्लस 22 के गोल औसत के साथ पूल बी में शीर्ष पर थी . इंग्लैंड को शीर्ष पर पहुंचने के लिये कनाडा को 15 गोल से हराना था लेकिन उसने 11 . 2 से जीत दर्ज की . इससे पहले तोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारत ने पहले दो क्वार्टर में गेंद पर नियंत्रण में बाजी मारी लेकिन वेल्स ने पहले 15 मिनट में उसे बांधे रखा . भारत को आठवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन वरूण कुमार गोल नहीं कर सके .
वेल्स के खिलाड़ियों ने भी भारतीय सर्कल में प्रवेश किया लेकिन कार्लसन के शॉट को गोलकीपर पी आर श्रीजेश ने आगे बढकर बचा लिया .

दूसरे क्वार्टर में हरमनप्रीत ने दो पेनल्टी कॉर्नर तब्दील करके हाफ टाइम तक 2 . 0 की बढत दिला दी . दूसरे हाफ में भारत को शुरू ही में पांचवां पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन गोल नहीं हो सका .भारत को 40वें मिनट में लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले और दूसरा पेनल्टी स्ट्रोक में बदल गया जिस पर हरमनप्रीत ने गोल दागा. गुरजंत ने चौथे क्वार्टर में शमशेर सिंह के पास पर गोल करके बढत 4 . 0 की कर दी . वेल्स को जवाबी हमले में दो पेनल्टी कॉर्नर मिले जिनमें से दूसरे पर फर्लोंग ने गोल दागा. सेमीफाइनल मुकाबले शनिवार छह अगस्त को खेले जायेंगे.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu