कुआलालंपुर में गड्ढे में गिरी भारतीय महिला, अभी तक कोई अता-पता नहीं

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 24 Aug 2024 01:42 PM
कुआलालंपुर में गड्ढे में गिरी भारतीय महिला, अभी तक कोई अता-पता नहीं
ऑडियो सुनें

कुआलालंपुर: मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में एक भारतीय महिला शुक्रवार को अचानक जमीन ढह जाने से बने गड्ढे में गिर गई। पुलिस ने बताया कि जमीन के नीचे बह रहे पानी में महिला के बह जाने की आशंका है।

स्थानीय पुलिस प्रमुख सुलिज्मी अफेंडी सुलेमान ने बताया कि यह हादसा मलेशिया की राजधानी के डांग वांगी क्षेत्र में हुआ है। उन्होंने प्रत्यक्षर्दिशयों के हवाले से बताया कि जब महिला रास्ते से गुजर रही थी तो अचानक जमीन का एक हिस्सा ढह गया जिससे 26 फुट गहरा गड्ढा हो गया और वह उसमें गिर गई।

उन्होंने बताया कि महिला भारत से मलेशिया घूमने के लिए आई थी और उसकी उम्र 48 वर्ष है। सुलेमान ने बताया कि बचावर्किमयों ने घटनास्थल के चारों ओर नाकेबंदी कर दी और गड्ढे से मलबा हटाने के लिए उत्खनन मशीन का इस्तेमाल किया गया, लेकिन महिला का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। जब सुलेमान से महिला की स्थिति या घटना के कारण के बारे में पूछा गया तो उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

कुआलालंपुर के पुलिस प्रमुख रुस्दी मोहम्मद ईसा ने कहा कि जमीन के नीचे पानी का बहाव तेज था, इसलिए ऐसी आशंका है कि महिला बह गई होगी। उन्होंने बताया कि महिला अपने पति और कई मित्रों के साथ लगभग दो महीने पहले छुट्टियां मनाने मलेशिया आई थी और वे शनिवार को घर लौटने वाले थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav