FIH नेशंस कप हॉकी में कनाडा के खिलाफ अभियान का आगाज करेगी भारतीय महिला टीम

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 05 Sep 2022 06:29 PM
FIH नेशंस कप हॉकी में कनाडा के खिलाफ अभियान का आगाज करेगी भारतीय महिला टीम
ऑडियो सुनें

लुसाने. भारतीय महिला हॉकी टीम स्पेन के वालेंशिया में 11 से 17 दिसंबर तक होने वाले एफआईएच नेशंस कप में कनाडा के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी. भारत को पूल बी में कनाडा, जापान, दक्षिण अफ्रीका के साथ रखा गया है .यह टूर्नामेंट एफआईएच प्रो लीग के अगले सत्र का क्वालीफायर है. पूल ए में कोरिया, इटली, स्पेन और आयरलैंड हैं .

कनाडा के बाद भारत का सामना 12 दिसंबर को जापान से होगा जबकि 14 दिसंबर को उसे दक्षिण अफ्रीका से खेलना है. हर पूल से दो टीमें सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई करेंगी जो 16 दिसंबर से खेला जायेगा. फाइनल 17 दिसंबर को होगा. भारतीय महिला टीम 2021-22 में प्रो लीग में पदार्पण के साथ तीसरे स्थान पर रही थी . पिछले साल तोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम चौथे स्थान पर रही और इस साल र्बिमंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu