भारत की चार गुणा 100 मीटर मेडले टीम फाइनल में पांचवें स्थान पर, राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 26 Sep 2023 08:18 PM
भारत की चार गुणा 100 मीटर मेडले टीम फाइनल में पांचवें स्थान पर, राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया
ऑडियो सुनें

हांगझोउ. भारत की चार गुणा 100 मीटर रिले टीम ने दिन में दूसरी बार राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा लेकिन इसके बावजूद मंगलवार को यहां एशियाई खेलों में पांचवें स्थान पर रही. श्रीहरि नटराज, लिखित सेल्वराज, साजन प्रकाश और तनीश जॉर्ज मैथ्यू की चौकड़ी ने फाइनल में तीन मिनट 40.20 सेकेंड के समय के साथ सुबह के सत्र में शुरुआती दौर की हीट एक में बनाए तीन मिनट 40.84 सेकेंड के राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया.

चीन ने तीन मिनट 27.01 सेकेंड के एशियाई रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण पदक जीता. कोरिया (तीन मिनट 32.05 सेकेंड) को रजत जबकि जापान (तीन मिनट 32.52 सेकेंड) को कांस्य पदक मिला. सुबह के सत्र में भारतीय चौकड़ी हीट एक में जापान के बाद दूसरे स्थान पर रही. उन्होंने नटराज, संदीप सेजवाल, प्रकाश और आरोन डिसूजा का तीन मिनट 44 . 94 सेकेंड का रिकॉर्ड तोड़ा जो उन्होंने जकार्ता में 2018 एशियाई खेलों में बनाया था . भारतीय टीम ने कुल चौथे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई थी.

भारत की शिवांगी शर्मा महिलाओं के 100 मीटर फ्रीस्टाइल वर्ग में 17वें स्थान पर रही और फाइनल में नहीं पहुंच सकी . वहीं पलक जोशी महिलाओं की 200 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में 19 तैराकों में 14वें स्थान पर रही. आर्यन नेहरा और कुशाग्र रावत भी निराश करते हुए पुरुष 1500 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में क्रमश: सातवें और आठवें स्थान पर रहे.

आर्यन ने हालांकि 15 मिनट 20.91 सेकेंड का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने अद्वैत पेज के 2021 में बनाए 15 मिनट 23.66 सेकेंड के रिकॉर्ड में सुधार किया. इससे पहले आर्यन का निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 15 मिनट 29.76 सेकेंड था. कुशाग्र 15 मिनट 44.61 सेकेंड के साथ अंतिम स्थान पर रहे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu