भारत का विदेशी ऋण 2023 में बढ़कर 647 अरब डॉलर पर: विश्व बैंक

नयी दिल्ली. भारत का कुल विदेशी ऋण वर्ष 2023 में 31 अरब डॉलर बढ.कर 646.79 अरब डॉलर हो गया. एक रिपोर्ट में यह कहा गया है. विश्व बैंक की कर्ज पर अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट कहती है कि 2023 में भारत का ब्याज भुगतान बढ.कर 22.54 अरब डॉलर हो गया जो एक साल पहले 15.08 अरब डॉलर था.

रिपोर्ट के मुताबिक, 2023 में भारत का दीर्घकालिक ऋण सात प्रतिशत बढ.कर 498 अरब डॉलर हो गया जबकि अल्पकालिक ऋण मामूली रूप से घटकर 126.32 अरब डॉलर पर आ गया. बीते साल निर्यात के प्रतिशत के रूप में भारत का बा’ ऋण हिस्सेदारी 80 प्रतिशत थी जबकि ऋण सेवा उसके निर्यात का 10 प्रतिशत थी. विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2023 के दौरान शुद्ध ऋण प्रवाह 33.42 अरब डॉलर रहा, जबकि शुद्ध इक्विटी प्रवाह 46.94 अरब डॉलर से अधिक रहा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button