मालदीव में भारत के उच्चायुक्त ने की राष्ट्रपति से मुलाकात; मुइज्जू ने की सराहना

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 05 Dec 2024 08:25 PM
मालदीव में भारत के उच्चायुक्त ने की राष्ट्रपति से मुलाकात; मुइज्जू ने की सराहना
ऑडियो सुनें

माले. मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत के उच्चायुक्त मुनु महावर का कार्यकाल द्विपक्षीय संबंधों में अहम रहा है तथा उनके कार्यकाल के दौरान दोनों देशों के बीच मैत्री और द्विपक्षीय सहयोग में नयी ऊर्जा आई. महावर विदाई भेंट के लिए राष्ट्रपति मुइज्जू से मिलने पहुंचे और इस दौरान राष्ट्रपति ने दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए उच्चायुक्त के प्रयासों की सराहना की.

राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार उच्चायुक्त ने मालदीव के विकास के लिए भारत के सहयोग को दोहराया और साथ ही राष्ट्रपति मुइज्जू के नेतृत्व और सहयोगात्मक दृष्टिकोण की सराहना की. महावर ने नवंबर 2021 में मालदीव में भारतीय प्रतिनिधि के रूप में पदभार ग्रहण किया था. वर्ष 1998 बैच के आईएफएस जी बालासुब्रमण्यम को मालदीव में अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu