भारत की तान्या हेमंत ने बेनडिगो इंटरनेशल चैलेंज में महिला एकल खिताब जीता

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 13 Oct 2024 10:29 PM
भारत की तान्या हेमंत ने बेनडिगो इंटरनेशल चैलेंज में महिला एकल खिताब जीता
ऑडियो सुनें

बेनडिगो (ऑस्ट्रेलिया). भारत की तान्या हेमंत ने रविवार को यहां चीनी ताइपे की तुंग सियोउ टोंग को सीधे गेम में हराकर बेनडिगो अंतरराष्ट्रीय चैलेंज बैडमिंटन टूर्नामेंट का महिला एकल का खिताब जीता. दूसरे वरीय तान्या ने छठी वरीय तुंग को 41 मिनट चले महिला एकल फाइनल में 21-17, 21-17 से हराया. यह 21 साल की तान्या का यह तीसरा अंतरराष्ट्रीय खिताब और साल का पहला खिताब है. वह 2024 में पोलिश ओपन और अजरबेजान अंतरराष्ट्रीय में उप विजेता रहीं.

तान्या ने 2022 में इंडिया इंटरनेशल और 2023 में ईरान फज्र इंटरनेशनल का खिताब जीता. पुरुष युगल फाइनल में हरिहरन अमसाकरुणन और रुबान कुमार रेथिनासाबापति की भारत की शीर्ष वरीय जोड़ी को चेन चेंग कुआन और पो ली वेई की चीनी ताइपे की जोड़ी के खिलाफ 17-21, 14-21 से हार का सामना करना पड़ा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu