इंडी पॉप गायक ताज का 54 वर्ष की आयु में निधन

मुंबई. इंडी पॉप गायक तरसामे ंिसह सैनी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. वह 54 वर्ष के थे. सैनी ‘ताज’ के नाम से मशहूर थे. उनके एक पारिवारिक मित्र के अनुसार, कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद सैनी को र्हिनया हुआ था और तभी से वह अस्वस्थ थे. उनके पारिवारिक मित्र ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘कोविड से पीड़ित होने से पहले उन्हें र्हिनया हुआ था लेकिन लॉकडाउन के कारण उन्हें अस्पताल में बिस्तर नहीं मिला. इसके बाद मार्च में वह कोमा में चले गए थे. कोमा से वापस आने के बाद भी वह ठीक नहीं हुए थे.

शुक्रवार को अस्पताल में उनका निधन हो गया.’’ भारतीय मूल की ब्रिटिश फिल्मकार गुंिरदर चड्ढा ने ताज के निधन की खबर साझा की और कहा कि उनका ‘‘दिल टूट गया.’’ नब्बे के दशक के एक अन्य लोकप्रिय कलाकार बल्ली सागू ने भी ताज के निधन पर शोक व्यक्त किया. विख्यात गायक अदनान सामी ने कहा कि ताज के निधन की खबर सुनकर कहा कि वह स्तब्ध हो गए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button