इंफोसिस का शेयर नौ प्रतिशत टूटा, बाजार मूल्यांकन 59,349 करोड़ रुपये घटा

नयी दिल्ली. सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इंफोसिस का शेयर सोमवार को नौ प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ. इसके साथ ही कंपनी का बाजार मूल्यांकन 59,349.66 करोड़ रुपये घट गया. इससे पहले, कंपनी के चौथी तिमाही के वित्तीय परिणाम अनुमान से नीचे रहे थे. कंपनी ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भी राजस्व में 4-7 प्रतिशत की कमजोर वृद्धि का अनुमान जताया है.

बीएसई में कंपनी का शेयर 9.40 प्रतिशत गिरकर 1,258.10 रुपये पर बंद हुआ. दिन में कारोबार के दौरान यह 12.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52 हफ्ते के निचले स्तर 1,219 रुपये पर आ गया था. एनएसई में यह 9.37 प्रतिशत गिरकर 1,259 रुपये पर बंद हुआ. इसके साथ ही कंपनी का बाजार मूल्यांकन 59,349.66 करोड़ रुपये घटकर 5,21,930.34 करोड़ रुपये पर आ गया है. इंफोसिस द्वारा घोषित वित्तीय परिणामों के मुताबिक उसका एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में 7.8 प्रतिशत बढ़कर 6,128 करोड़ रुपये रहा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button