IPL 2022: राजस्थान को सात विकेट से हराकर केकेआर ने पांच मैचों के बाद चखा जीत का स्वाद

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 03 May 2022 06:25 PM
IPL 2022: राजस्थान को सात विकेट से हराकर केकेआर ने पांच मैचों के बाद चखा जीत का स्वाद
ऑडियो सुनें

मुंबई. नितीश राणा (नाबाद 48) और ंिरकू ंिसह (नाबाद 42) की 6.2 ओवर में 66 रन की साझेदारी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में सोमवार को यहां पांच गेंद शेष रहते राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराया. राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 152 रन बनाये. केकेआर ने 19.1 ओवर में तीन विकेट पर 158 रन बनाकर लगातार पांच हार के बाद  जीत दर्ज की.

नितीश ने 37 गेंद की नाबाद  पारी में तीन चौके और दो छक्के जड़े तो वहीं ंिरकू ने 23 गेंद की आक्रामक पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया. कप्तान श्रेयस अय्यर ने 32 गेंद में तीन चौके और एक छक्का की मदद से 34 रन बनाये. उन्होंने ंिरकू के साथ तीसरे विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी कर जीत की नींव रखी.

राजस्थान के लिए ट्रेंट बोल्ट (चार ओवर में 25 रन), प्रसिद्ध कृष्णा (चार ओवर में 37 रन) और कुलदीप सेन (3.1 ओवर में 28 रन) एक – एक विकेट लिये. टीम के लिए यह सत्र का पहला मैच है जब रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल की स्पिन गेंदबाजों जोड़ी एक भी विकेट नहीं ले सकी . दोनों ने आठ ओवर में 64 रन लुटाये. इससे पहले कप्तान संजू सैमसन (54) की अर्धशतकीय पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने पांच विकेट पर 152 रन बनाये. सैमसन ने 49 गेंद की पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया. आखिरी ओवरों में रियान पराग ने 12 गेंद में दो छक्के और एक चौका की मदद से 19 और शिमरोन हेटमायर ने 13 गेंद में दो छक्के और एक चौका की मदद से नाबाद 27 रन बनाकर टीम के स्कोर को 150 के पार तक पहुंचाया.

केकेआर के लिए टीम साउदी ने चार ओवर में 46 रन देकर दो विकेट लिये. उमेश यादव, अनुकूल रॉय और शिवम मावी ने एक-एक विकेट लिये जबकि सुनील नारायण ने चार ओवर में सिर्फ 19 रन दिये. लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की टीम एक बार फिर अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी. सलामी बल्लेबाज आरोन ंिफच (चार रन) को सेन ने बोल्ड किया तो वही बाबा इंद्रजीत (15 रन) को कृष्णा  ने बाउंसर गेंद पर फंसाया. पावर प्ले में टीम दो विकेट पर सिर्फ 32 रन ही बना सकी.

राजस्थान के गेंदबाजों ने नितीश राणा और श्रेयस अय्यर की जोड़ी को अगले कुछ ओवरों में बांधे रखे. राणा ने 11वें ओवर में अश्विन के खिलाफ दो चौके और एक छक्का लगाकर रन गति को तेज किया. श्रेयस ने इसके बाद चहल के खिलाफ छक्का जड़ा लेकिन 13वें ओवर में बोल्ट की गेंद पर सैमसन से शानदार कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया. ंिरकू ंिसह ने क्रीज पर कदम रखते ही चौका जड़ा. उन्होंने 16वें ओवर में सेन की गेंद पर छक्का  और फिर कृष्णा के खिलाफ चौका जड़ने के बाद 18 ओवर में चहल की शुरुआती दो गेंदों पर चौका जड़कर दबाव कम कर दिया.

बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने 19वें ओवर में कृष्णा के खिलाफ चौका जड़कर चौथे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी पूरी की. रही सही कसर राणा ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाकर पूरी कर दी. टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला करने के बाद केकेआर के गेंदबाजों ने शुरुआती ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी की और उमेश ने तीसरा ओवर मेडन डालते हुए देवदत्त पडिक्कल (दो रन) का विकेट चटकाया.
इस गेंदबाज के पांचवें ओवर में जोस बटलर (25 गेंद में 22 रन) ने और संजू सैमसन ने चौके जड़े.  सैमसन ने पावर प्ले की आखिरी गेंद पर केकेआर के लिए पदार्पण कर रहे हरफनमौला अनुकूल रॉय के खिलाफ छक्का जड़ा जिससे छह ओवर के बाद टीम का स्कोर एक विकेट पर 38 रन हो गया.

केकेआर के गेंदबाजों ने शानदार लय में चल रहे बटलर के खिलाफ कसी हुई गेंदबाजी की जिसका फायदा नौवें ओवर में गेंदबाजी के लिए आये साउदी को हुआ. बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में बटलर ने बाउंड्री के पास शिवम मावी को कैच थमा दिया. इसके बाद सैमसन ने कुछ अच्छे शॉट लगाकर गेंद को सीमा रेखा के पार भेजा लेकिन टीम की रन गति ज्यादा नहीं बढ़ा सके.

बायें हाथ के स्पिनर अनुकूल ने 14वें ओवर की पहली गेंद पर टीम में वापसी कर रहे करुण नायर (13) को पवेलियन की राह दिखायी.  सैमसन ने इसी ओवर में 38 गेंद में सत्र का अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया जबकि क्रीज पर आये रियान पराग ने छक्के के साथ ओवर को खत्म किया.

पराग ने 17वें ओवर में साउदी की गेंद को दर्शकों के पास भेजा लेकिन अगली ही गेंद पर डीप मिडविकेट पर अनुकूल को कैच थमा बैठे. अगले ओवर की पहली गेंद पर मावी ने सैमसन को चलता कर केकेआर को बड़ी सफलता दिलायी. शिमरोन हेटमायर ने 19वें ओवर की शुरुआत दो गेंदों पर छक्का लगाकर रन गति को तेज किया. राजस्थान ने साउदी के इस ओवर से 20 रन बटोरे. आखिरी ओवर में मावी ने सिर्फ 10 रन खर्च किये .

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu