दुबई. ईरान के अधिकारियों ने देश की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी के एक दफ्तर को बंद कर दिया है और उसके खिलाफ न्यायिक कार्यवाही शुरू की है. इस कंपनी ने अपनी महिला कर्मचारियों की तस्वीरें ऑनलाइन जारी की थीं जिनमें वे इस्लामी हिजाब नहीं पहने हुए थीं और इस मामले में कार्रवाई की गयी है. यह कदम इस्लामिक ड्रेस कोड लागू करने के लिए पिछले सप्ताह जारी नये अभियान का हिस्सा लगता है.
ईरान की ‘अमेजॉन’ कही जाने वाली ‘डिजिकला’ कंपनी ने एक कॉर्पोरेट कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें जारी कीं जिनमें अनेक महिला कर्मी हिजाब नहीं पहने थीं. इसे नियमों का उल्लंघन कहा गया. ईरान के हमशहरी अखबार की वेबसाइट ने रविवार देर रात खबर प्रकाशित की कि डिजिकला का एक दफ्तर बंद कर दिया गया है. ईरान की न्यायपालिका की वेबसाइट के अनुसार तस्वीरों के सिलसिले में अदालत में मामले दायर किये गये हैं.