ईरान निर्मित कामिकेज ड्रोन ने यूक्रेन के कीव क्षेत्र पर हमला किया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 13 Oct 2022 03:05 PM
ईरान निर्मित कामिकेज ड्रोन ने यूक्रेन के कीव क्षेत्र पर हमला किया
ऑडियो सुनें

कीव: यूक्रेन की राजधानी कीव में बृहस्पतिवार तड़के ईरान निर्मित कामिकेज ड्रोन ने हमला किया। घटना के बाद बचावर्किमयों को घटनास्थल पर भेजा गया। सोमवार को पूरे देश में रूस के बड़े पैमाने पर घातक हमले के बाद लगातार चौथी सुबह हवाई हमले का संकेत देने वाले सायरन की आवाज सुनी गई।

कीव के क्षेत्रीय गवर्नर ओलेक्सी कुलेबा ने कहा कि हमला राजधानी के आसपास के इलाके में हुआ। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमले में कोई हताहत हुआ है या नहीं। दक्षिणी शहर मायकोलाइव में रातभर हुई गोलाबारी में पांच मंजिला इमारत नष्ट हो गई। वहीं यूक्रेन के दक्षिणी मोर्चे पर लड़ाई जारी रही।

मायकोलाइव के मेयर आॅलेक्जेंडर सिएनकोविच ने कहा कि इमारत की शीर्ष दो मंजिलें एक ही हमले में पूरी तरह से नष्ट हो गईं और पूरी इमारत मलबे में दब गई। तत्काल यह स्पष्ट नहीं है कि घटना में क्या कोई हताहत हुआ है या नहीं।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav