इजराइल: न्यायिक सुधार विधेयक पर मतदान से पहले नेतन्याहू को अस्पताल से छुट्टी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 24 Jul 2023 01:05 PM
इजराइल: न्यायिक सुधार विधेयक पर मतदान से पहले नेतन्याहू को अस्पताल से छुट्टी
ऑडियो सुनें

तेल अवीव: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को देश में कानूनी बदलावों संबंधी विधेयक पर अहम मतदान से पहले सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। नेतन्याहू का उपचार कर रहे अस्पताल ने यह जानकारी दी। इजराइली प्रधानमंत्री को आपातकालीन पेसमेकर प्रतिरोपण के लिए सप्ताहांत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था और इस प्रक्रिया के लिए किया गया आॅपरेशन सफल रहा था।

नेतन्याहू ने कहा था कि उन्हें ‘न्यायिक सुधार’ संबंधी विधेयक पर मतदान से पहले अस्पताल से छुट्टी मिल जाने की उम्मीद है। इस विधेयक के खिलाफ देश में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav