इजराइल की सुरक्षा परिषद ने की घोषणा-देश युद्ध का कर रहा है सामना

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 08 Oct 2023 08:41 PM
इजराइल की सुरक्षा परिषद ने की घोषणा-देश युद्ध का कर रहा है सामना
ऑडियो सुनें

तेल अवीव. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय का कहना है कि उनके सुरक्षा मंत्रिमंडल ने दक्षिणी इजराइल में हमास के घातक हमले के बाद घोषणा की कि देश युद्ध का सामना कर रहा है. उसने एक बयान में कहा कि रविवार को घोषित यह निर्णय औपचारिक रूप से ह्लमहत्वपूर्ण सैन्य कदम उठानेह्व को अधिकृत करता है.

इसमें कहा गया है, ”गाजा पट्टी से एक आतंकवादी हमले में इजराइल पर थोपा गया युद्ध कल सुबह छह बजे शुरू हुआ था.” बयान में कोई और विवरण नहीं दिया गया है. नेतन्याहू ने हालांकि पहले ही देश के युद्ध का सामना करने की घोषणा कर दी थी. इजराइली मीडिया का कहना है कि गाजा पट्टी से हमास आतंकवादियों द्वारा किये गये हमले में कम से कम 600 लोग मारे गए हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu