इसरो 4 दिसंबर को ईएसए का ‘प्रोबा-3’ मिशन प्रक्षेपित करेगा

बेंगलुरु. भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने रविवार को कहा कि इसरो का भरोसेमंद ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) ईएसए के ‘प्रोबा-3’ मिशन को लेकर चार दिसंबर को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरेगा. यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) के ‘प्रोबा-3’ मिशन में इसरो की वाणिज्यिक शाखा न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) सहयोग कर रही है.

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”यह मिशन ईएसए के प्रोबा-3 उपग्रहों (550 किग्रा) को एक विशिष्ट उच्च अण्डाकार कक्षा में स्थापित करेगा, जो जटिल कक्षीय अभियानों की पीएसएलवी की विश्वसनीयता को मजबूत करेगा.” इसरो के मुताबिक, उपग्रह बुधवार शाम चार बजकर आठ मिनट पर उड़ान भरेगा. ईएसए ने कहा कि ‘प्रोबा-3’ सूर्य के परिमंडल की सबसे बाहरी और सबसे गर्म परत का अध्ययन करेगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button