अवैध रेव पार्टी में आईटी कंपनी के कर्मचारी मौत, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 22 May 2022 06:41 PM
अवैध रेव पार्टी में आईटी कंपनी के कर्मचारी मौत, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
ऑडियो सुनें

चेन्नई. चेन्नई के एक मशहूर मॉल में बीती रात हुई एक अवैध रेव पार्टी में कथित रूप से ज्यादा शराब पीने के चलते एक सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी के 22 वर्षीय कर्मचारी की मौत हो गई. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. ‘द ग्रेट इंडियन गैदंिरग’ कार्यक्रम के संचालन के बारे में पता चलने के बाद पुलिस ने उस बार पर छापा मारा, जो कथित रूप से बिना अनिवार्य लाइसेंस के मॉल की तीसरी मंजिल पर चलाया जा रहा था. छापेमारी के बाद पुलिस ने उसे ‘सील’ कर दिया.

ग्रेटर चेन्नई के पुलिस आयुक्त शंकर जीवाल ने घटना का संज्ञान लेते हुए शहर में इस तरह की अवैध पार्टियों का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, शनिवार रात मॉल में अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे युवक की शराब के अधिक सेवन से मौत हो गई.

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”शुरुआती जांच में पता चला कि उसकी मौत अत्यधिक शराब पीने से हुई है. वह शहर के मडिपक्कम का रहने वाला था. रोयापेट्टा सरकारी जनरल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिवार को सौंप दिया गया.” पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि पार्टी में शामिल लोगों को शराब के साथ मादक पदार्थ तो नहीं परोसा गया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu