मेरा सपना रहा है ‘रामायण’ फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभाना : रणबीर कपूर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 09 Dec 2024 09:39 PM
मेरा सपना रहा है ‘रामायण’ फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभाना : रणबीर कपूर
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में भगवान राम की भूमिका निभाने के बारे में खुलकर बात की और कहा कि ‘भारत की सबसे बड़ी महागाथा’ को बड़े पर्दे पर पेश करने वाली इस फिल्म का हिस्सा बनने को लेकर वह उत्साहित हैं.

‘रामायण’ फिल्म दो भागों में जारी होगी. पहला और दूसरा भाग वर्ष 2026 और 2027 में दिवाली पर रिलीज होगा. प्राइम फोकस स्टूडियो के नमित मल्होत्रा इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं. ऐसी खबरें थीं कि रणबीर और साई पल्लवी फिल्म में राम और सीता का किरदार निभाएंगे. हाल में एक साक्षात्कार में, ‘केजीएफ’ फ्रैंचाइज.ी के स्टार यश ने कहा कि वह ‘रामायण’ में रावण की भूमिका निभाएंगे. निर्माताओं ने अभी तक कलाकारों की पुष्टि नहीं की है.

सऊदी अरब के ‘रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, 2024’ में रविवार को एक सत्र में परिचर्चा के दौरान रणबीर ने कहा कि उन्होंने ‘रामायण’ के पहले भाग की शूटिंग पूरी की है और वह ‘दूसरे हिस्से के लिए शीघ्र काम शुरू करेंगे.” अभिनेता ने कहा, ”मैं उस कहानी का हिस्सा बन राम की भूमिका निभाकर बहुत खूश हूं. यह मेरा एक सपना है. यह एक ऐसी फिल्म है जिसमें सब कुछ है. यह सिखाती है कि भारतीय संस्कृति क्या है – परिवार और पति-पत्नी का रिश्ता. मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं.” रणबीर ने अमेरिकी समाचार पोर्टल डेडलाइन को दिये साक्षात्कार में फिल्म को लेकर विस्तार से बात की.

उन्होंने कहा, ”इसमें दुनिया भर के कलाकार, निर्माता और (फिल्म) निर्माण से जुड़े विभिन्न लोग शामिल हैं. यह दो भागों में बनेगी. यह भगवान राम और रावण से जुड़ी भारत की महागाथा है….एक अभिनेता के रूप में मेरे लिए यह बहुत ही रोमांचक और संतुष्टिपूर्ण अवसर है विशेषकर (इसमें) भगवान राम की भूमिका निभाना.” अभिनेता ने वर्ष 2023 में आई अपनी फिल्म एनिमल के सीक्वल ‘एनिमल पार्क’ को लेकर भी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि एनिमल पार्क की शूटिंग 2027 में शुरू होगी. उन्होंने कहा कि वह संदीप रेड्डी वेंगा के साथ फिल्म के तीसरे सीक्वल को लेकर भी चर्चा कर रहे हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu