रायपुर में आईटीबीपी के जवान ने अधिकारी को गोली मारी, मौत

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 18 Mar 2025 03:43 PM
रायपुर में आईटीबीपी के जवान ने अधिकारी को गोली मारी, मौत
ऑडियो सुनें

रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में सोमवार को भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान ने विवाद के बाद बल के एक सहायक उप निरीक्षक को गोली मार दी। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद ंिसह ने बताया कि यह घटना आज सुबह खरोरा थाना क्षेत्र में आईटीबीपी की 38वीं बटालियन के शिविर में हुई।

ंिसह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरक्षक सरोज कुमार ने कथित तौर पर अपनी र्सिवस इंसास राइफल से एएसआई देवेंद्र ंिसह दहिया पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

अधिकारी ने बताया कि दहिया और सरोज कुमार के बीच कुछ विवाद हुआ था, जिसके बाद कुमार ने दहिया पर गोली चला दी। सह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच शुरू कर दी गई है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital