जम्मू कश्मीर: दिल्ली विस्फोट में शामिल डॉ. उमर नबी का पुलवामा स्थित मकान ध्वस्त

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 14 Nov 2025 10:40 PM
जम्मू कश्मीर: दिल्ली विस्फोट में शामिल डॉ. उमर नबी का पुलवामा स्थित मकान ध्वस्त
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. दिल्ली में लाल किले के पास विस्फोट करने वाली कार के चालक डॉ. उमर नबी के जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में स्थित मकान को सुरक्षा बलों ने ध्वस्त कर दिया है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई बृहस्पतिवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि को की गई. सोमवार रात लाल किले के पास हुए कार विस्फोट में 13 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए.

उमर विस्फोटकों से लदी हुंदै आई20 कार चला रहा था. विस्फोट स्थल से एकत्र किए गए डीएनए नमूनों के डॉ. उमर की मां के नमूनों से मिलान के बाद उसकी पहचान की पुष्टि हुई. जांचकर्ताओं ने बताया कि उमर को अपने क्षेत्र के अकादमिक रूप से कुशल पेशेवर के रूप में जाना जाता था. वह पिछले दो साल में कथित तौर पर कट्टरपंथी बन गया था. उन्होंने बताया कि वह सोशल मीडिया पर कट्टरपंथी संदेश भेजने वाले कई समूहों में शामिल हो गया था

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu