जम्मू-कश्मीर चुनाव: पहले चरण में 219 उम्मीदवार मैदान में

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 31 Aug 2024 01:00 PM
जम्मू-कश्मीर चुनाव: पहले चरण में 219 उम्मीदवार मैदान में
ऑडियो सुनें

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कुल 219 उम्मीदवार मैदान में हैं क्योंकि शुक्रवार को नाम वापस लेने के अंतिम दिन 25 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जम्मू-कश्मीर के सात जिलों के 24 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 280 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। इन विधानसभा सीट के लिए 18 सितंबर को मतदान होना है। हालांकि जांच के बाद 36 उम्मीदवारों के नामांकन खारिज कर दिए गए। शुक्रवार को 25 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस ले लिए जिससे अब 219 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। उन्होंने बताया कि इन 25 उम्मीदवारों में से पांच कश्मीर संभाग से और 20 जम्मू संभाग से हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav