जम्मू-कश्मीर: दो मुठभेड़ों में मारे गए तीन आतंकियों में से एक पाकिस्तानी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 07 Jun 2022 07:51 PM
जम्मू-कश्मीर: दो मुठभेड़ों में मारे गए तीन आतंकियों में से एक पाकिस्तानी
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा और शोपियां जिलों में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ दो अलग-अलग मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए, जिनमें से एक पाकिस्तानी है. मारे गए तीन आतंकियों में से दो आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के हैं, जिनमें पाकिस्तानी आतंकी भी शामिल है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुपवाड़ा के चकतारस कंडी इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया.

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने सुरक्षार्किमयों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं, तो सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें दो आतंकवादी मारे गए. कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट किया ”एक पाकिस्तानी आतंकवादी तुफैल सहित प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकवादी मारे गए. तलाशी अभियान अब भी भी जारी है.” पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस बीच दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में एक और मुठभेड़ हुई. उन्होंने कहा कि मुठभेड़ शोपियां के बदीमर्ग-अलौरा इलाके के बागानों में शुरू हुई. अधिकारी ने कहा कि इस मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया, जबकि तलाशी अभियान अभी जारी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu