विधायक पुरंदर मिश्रा का जुबानी हमला, चोरों को सभी जगह चोर ही नजर आते हैं.. कांग्रेस को वोट चोरी के मुददे पर दिया जवाब

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sun, 18 Oct 2026 02:08 PM
विधायक पुरंदर मिश्रा का जुबानी हमला, चोरों को सभी जगह चोर ही नजर आते हैं.. कांग्रेस को वोट चोरी के मुददे पर दिया जवाब
ऑडियो सुनें

वोट चोरी के आरोपों को लेकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस-भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस नेताओं का बयान आने के अब उसका जवाब भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने दिया है।

भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस की बूथ स्तर तक पहुंचने की रणनीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार वोट चोरी के आरोप लगा रही है, जबकि उसे अपने राजनीतिक इतिहास को भी देखना चाहिए। मिश्रा ने कहा कि चोरों को सभी जगह चोर ही नजर आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट चोरी का काम भाजपा नहीं, बल्कि कांग्रेस करती रही है। विधायक के इस बयान के बाद वोट चोरी के मुद्दे पर दोनों दलों के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप और तेज होने की संभावना है।

श्री मिश्रा ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि चोरों को हर जगह चोर ही नजर आते हैं। वोट चोरी का काम भाजपा नहीं, बल्कि कांग्रेस के लोग करते हैं। इस दौरान उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और सरदार वल्लभभाई पटेल के चयन से जुड़े ऐतिहासिक घटनाक्रम का भी जिक्र किया। वहीं, विधायक ने रायपुर की WRS कॉलोनी में आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 20 अक्टूबर को विजयादशमी उत्सव के रूप में भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। विधायक ने रायपुरवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग WRS कॉलोनी पहुंचकर रावण दहन के कार्यक्रम में शामिल हों और इस आयोजन का हिस्सा बनें।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group