पीठ की चोट के कारण जसप्रीत बुमराह T20 विश्व कप से बाहर : बीसीसीआई

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 03 Oct 2022 09:28 PM
पीठ की चोट के कारण जसप्रीत बुमराह T20 विश्व कप से बाहर : बीसीसीआई
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारतीय तेज गेंदबाजी के अगुआ जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट के कारण आॅस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को यह घोषणा की. बुमराह चोटिल होने के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की इस प्रतियोगिता में नहीं खेल पाएंगे, इसकी रिपोर्ट पीटीआई ने 29 सितंबर को दे दी थी.

बुमराह की अनुपस्थिति निश्चित तौर पर आॅस्ट्रेलिया में भारत की संभावनाओं को प्रभावित करेगी क्योंकि डेथ ओवरों की गेंदबाजी अभी टीम के लिए सबसे बड़ी ंिचता का विषय है. यह तेज गेंदबाज राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में उपचार करा रहा है और बीसीसीआई को उनकी चिकित्सा रिपोर्ट का इंतजार था लेकिन यह तय था कि वह अगले कई महीनों तक क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे.

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बयान में कहा,‘‘बीसीसीआई की चिकित्सा टीम ने स्पष्ट कर दिया है कि भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में नहीं खेल पाएंगे. विशेषज्ञों से परामर्श करने और विस्तृत आकलन के बाद यह फैसला किया गया.’’ बुमराह को पीठ में दर्द के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वर्तमान टी20 श्रृंखला से बाहर होना पड़ा था.

बीसीसीआई ने टी20 विश्व कप के लिए अभी तक बुमराह की जगह पर किसी खिलाड़ी का चयन नहीं किया है लेकिन मोहम्मद शमी और दीपक चाहर में से किसी एक को टीम में जगह मिल सकती है. जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज उमरान वाली को स्टैंडबाई खिलाड़ियों की सूची में रखा जा सकता है.

बुमराह पहले भी पीठ दर्द से परेशान रहे हैं. उन्हें 2019 में इसी वजह से तीन महीने तक बाहर रहना पड़ा था लेकिन इस बार उन्हें चार से छह महीने तक बाहर रहना पड़ सकता है. बुमराह ने इस साल भारत की तरफ से तीनों प्रारूपों में समान पांच – पांच मैच खेले जबकि इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की तरफ से उन्होंने 14 मैच खेले.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu