‘जवान’ है नई ‘चेन्नई एक्सप्रेस’: शाहरुख खान

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 10 Aug 2023 09:12 PM
‘जवान’ है नई ‘चेन्नई एक्सप्रेस’: शाहरुख खान
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेता शाहरुख खान ने बृहस्पतिवार को अपनी आगामी फिल्म ‘जवान’ को नई ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ करार दिया जो एक दशक पहले रिलीज हुई थी. खान ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ‘जवान’ का एक नया पोस्टर साझा किया. फिल्म में खान के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. अभिनेता ने कहा कि एटली द्वारा निर्देशित ‘जवान’ फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ का अपग्रेड है.

उन्होंने कहा, ”जी हां, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ को 10 साल हो गए. अब एटली, विजय सेतुपति, अनिरुद्ध, नयनतारा, शोभी के साथ यह नई चेन्नई एक्सप्रेस है….” फिल्म के निर्माताओं ने कहा कि ‘जवान’ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो एक व्यक्ति (खान) के भावनात्मक सफर को बयां करती है और वह आम आदमी समाज में त्रुटियों को ठीक करने के लिए तैयार है. खान ने बताया कि फिल्म को पूरा होने में थोड़ा और वक्त लगेगा जो पूरे भारत में रिलीज होगी.

फिल्म के प्रिव्यू के मुताबिक, शाहरुख खान द्वारा निभाए जाने वाले किरदार को उसके मिशन में महिलाओं की एक सेना मदद करती है. ‘जवान’ में सान्या मलहोत्रा, प्रियामणि, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य, लेहर खान, आलिया कुरैशी, रिद्धि डोगरा, सुनील ग्रोवर और मुकेश छाबड़ा भी हैं. फिल्म की निर्माता गौरी खान और सह निर्माता रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के गौरव गुप्ता हैं. ‘जवान’ सात सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu